आगरा में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आगरा कॉलेज की ओर से वार्षिक अंतर विभागीय स्पोर्ट्स फेस्ट 'लक्ष्य' का आयोजन आगरा कॉलेज में किया जा रहा है। इसमें क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, चेस आदि प्रतियोगिताओं में लगभग 200 छात्र -छात्राएं प्रतिभा करेंगे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।