आगरा में रविवार को आईटीसी मुगल में सुबह 11 बजे विजन इंडिया की बैठक हुई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजन इंडिया में अपनी सरकार के बनने पर एजेंडा पेश किया। पीडीए की नई परिभाषा प्लान, डेवलप और असेंट बताया। सपा मुखिया ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि छोटे कारोबार कैसे बढ़़ें। उनकी मदद कैसे की जाए। उन्होंने कहा कि 10 पिछले 10 सालों में छोटे कारोबारों को बर्बार कर दिया गया है। ये समाजवादी पार्टी के लिए बेहद गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि छोटा कारोबारी ही हमारी खुशहाली का बुनियाद है।