फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिक्षक महासभा के छठवें प्रांतीय अधिवेशन में कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

आगरा में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा (उत्तर प्रदेश) का छठवां प्रांतीय अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को टेढ़ी बगिया स्थित 100 फुटा रोड राज गार्डन में किया गया। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान संगोष्ठी में शिक्षकों की समस्याओें, वर्तमान शिक्षा की दिशा और दशा पर चर्चा की गई। प्रथम सत्र में वर्तमान समय में शिक्षकों की सेवा, सुरक्षा एवं अस्तित्व पर उत्पन्न संकट पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान महासभा के प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं बुद्ध वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष भीषम पाल सिंह ने की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें