फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसबीआई कर्मचारियों का प्रदर्शन, 25-26 मई को हड़ताल का ऐलान

आगरा के संजय प्लेस स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय पर सोमवार को ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। उप महासचिव गजेंद्र सिंह और सहायक महासचिव सुरेश बाबू ने आउटसोर्सिंग बंद करने, स्थायी भर्ती, मैसेंजर और गार्ड्स की नियुक्ति, इंटर-सर्कल ट्रांसफर सुविधा बहाल करने और करियर प्रोग्रेशन स्कीम की विसंगतियां दूर करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी। प्रदर्शन में आनंद चतुर्वेदी, शुभम वर्मा, शब्बीर हसन, जगजीत सिंह समेत सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें