फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आफत की बारिश...खेत हुए जलमग्न, फसलों को पहुंचा नुकसान, अब किसानों को सता रही ये चिंता

आगरा के कागारौल में सोमवार को अचानक हुई बारिश ने किसानों की मुश्किल और बढ़ा दी है। क्षेत्र के कई गांव के खेतों में पानी भर गया है। खेतों में खड़ी बाजरा, ज्वार और धान की फसलें बारिश का पानी भरने से खराब होने लगी हैं। किसानों का कहना है कि पहले ही अत्यधिक बारिश व ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। क्षेत्र में खेतों में पानी भरने से सरसों की बुवाई देर से होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं आलू की बुवाई का समय होने के बावजूद खेतों में ज्यादा नमी और पानी भरा होने से किसान चिंतित हैं। किसान न तो समय से बुवाई कर पा रहे हैं और न ही उन्हें पहले की फसल बचाने का कोई उपाय नजर आ रहा है। गांव रिठौरी के किसान रामस्वरूप ने बताया कि पहले ही लागत पूरी नहीं निकल पा रही थी, अब बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। अगर जल्द पानी नहीं निकला तो पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों का कहना है कि इस बार लगातार मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। नहरों में भी पानी अधिक होने से खेतों की निकासी बंद पड़ी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें