आगरा के दयालबाग की अदनबाग कॉलोनी के निवासियों ने आपसी सहयोग और निजी संसाधनों से करीब 6.25 लाख रुपये जुटाकर अपने पार्क का कायाकल्प कर दिया। पार्क में बच्चों के लिए सुरक्षित झूले, वाटर फाउंटेन, बुजुर्गों के लिए वॉकिंग ट्रैक, बेंच और आकर्षक पौधे लगाए गए हैं। इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा कि अन्य कॉलोनियों को भी अदनबाग से प्रेरणा लेनी चाहिए और केवल सरकारी मशीनरी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।