आगरा में दिवाकर महासभा आगरा की ओर से संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती पर सोमवार को नगरसेन बाबा मंदिर यमुना किनारा से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शिक्षा पर जोर और स्वच्छता का संदेश देती झांकियों से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और हरी झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में भूखे को अन्न दो, प्यासे को पानी दो, निर्वस्त्र को कपड़े दो, बच्चों को शिक्षा दो जैसे संदेश देती तीन दर्जन से अधिक झांकियां लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहीं थी। वहीं, शोभायात्रा में राम दरबार, शिव परिवार मां दुर्गा के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकी लोगों के धार्मिक भावना को जगा रहीं थी। शोभायात्रा नगरसेन बाबा मंदिर यमुना किनारा से प्रारंभ होकर बेलनगंज, धूलियागंज, घटिया, हरी पर्वत, दीवानी होते हुए बाईपास मार्ग से खंदारी स्थित दिवाकर समाज की बगीची पर संपन्न हुई। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष रणवीर दिवाकर, संयोजक अमित दिवाकर एडवोकेट, राम खिलाड़ी वर्मा, योगेश दिवाकर, श्याम बहादुर कनोजिया, अर्जुन सिंह दिवाकर आदि मौजूद रहे।