फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूल का ऐसा हाल...छत का प्लास्टर गिरने से बाल-बाल बचे थे बच्चे, अब तक नहीं हुई मरम्मत

आगरा के मलपुरा में बारिश के दिनों में सरकारी विद्यालयों के भवन टपकने लगे हैं। विकासखंड बरौली अहीर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट बाद में करीब 6 कमरे ऐसे हैं, जिनका भवन पूरी तरीके से जर्जर हो चुका है। कक्षा 6 में कुछ दिन पहले छत का प्लास्टर भी गिर गया था, जिससे बच्चे बाल-बाल बच गए थे। अब बच्चों को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया है। प्रधानाचार्य मीनू शंखवार ने बताया कि विद्यालय में 138 छात्र पंजीकृत हैं। भवन के ज्यादातर कमरों में छत से पानी टपकने लगा है। विद्यालय में 6 कमरे जर्जर हैं। बच्चों को जर्जर भवन की ओर नहीं जाने दिया जाता है। कक्षा 6 की छात्रा कृतिका के पिता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि करीब 15 साल पहले बने कमरे का प्लास्टर भी टपक रहा है, जो चिंताजनक बात है। विद्यालय की मरम्मत होनी चाहिए बारिश के दिनों में हादसों का डर बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें