फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 10 दिन से बिजली गुल-लो वोल्टेज से बेहाल लोग, 40 उपभोक्ताओं ने बिजलीघर घेरा

बिचपुरी। किरावली डिविजन के विद्युत उपकेंद्र मिढ़ाकुर से जुड़े कस्बे में पिछले करीब दस दिनों से बिजली व्यवस्था बदहाल है। मंगलवार को समस्या से परेशान करीब 40 उपभोक्ताओं ने चौधरी दिलीप सिंह के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता किरावली मुर्दाबाद और बिजली विभाग हाय-हाय के नारे लगाए। चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि 24 घंटे में महज 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शाम छह बजे आपूर्ति शुरू होने के बाद पांच-दस मिनट के अंतराल पर बार-बार ट्रिपिंग होती रहती है। रात करीब 12 बजे तक आपूर्ति सुचारु हो पाती है। बिजली कटौती के दौरान उमस और मच्छरों के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, काले कुरैशी ने बताया कि कस्बे में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। लो-वोल्टेज के कारण पंखे और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पाते हैं। इससे उपकरण खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने के साथ ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। प्रदर्शन में सानिया खान, यासीन खान, भवानी सिंह, यशपाल सोलंकी, विक्की पंडित, रामू सिकरवार, गजेंद्र सिंह और इब्राहिम खान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें