फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोशाला में बदहाल इंतजाम, ठंड से ठिठुर रहे गोवंश...देखें रिपोर्ट

गोशाला में गोवंश ठिठुर रहे हैं। उन्हें सर्दी से बचाने के लिए इंतजाम अधूरे हैं। टिनशेड को तिरपाल से पूरी तरह नहीं ढका गया है। खड़ंजे में नमी होने पर बिछाने के लिए पराली, गन्ने की खोई आदि की व्यवस्था नहीं है। रोहता ग्राम पंचायत की गोशाला में पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई। इसके साथ ही सर्द हवाओं से बचाने के लिए जूट की झाल और काऊ कोट की व्यवस्था भी नहीं दिखी। मक्का के पैक चारे में फफूंदी लगी थी। गोशाला में करीब 250 से अधिक गाय और गोवंश रह रहे हैं। छाया के लिए दो टीनशेड बने हैं। लटकाए गए तिरपाल कई जगहों से फटे और जमीन से कई फीट ऊंचे लटके दिखे। गोवंश के सामने नाद में पराली का भूसा पड़ा था। उनमें फफूंदी लगे मक्के की करब का चारा डाला जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें