आगरा। भगवान टॉकीज चौराहे पर करीब 1 घंटे से बस के इंतजार में यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। यात्रियों को बसों के अलावा अतिरिक्त कोई वाहन भी नहीं मिल पा रहे हैं। क्योंकि एमजी रोड पर सवारी ऑटो चलने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच 2:50 पर जैसे ही एक बस आई उसमें बैठने के लिए यात्रियों की भीड़ टूट पड़ी। आशंका है कि बस 2 बजे से तीन बजे के बीच फाउंड्री नगर चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होने के लिए पहुंच जाती है।