फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आंतरिक परीक्षा के अंक नहीं भेजने पर 150 कॉलेजों को नोटिस

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 150 कॉलेजों को नोटिस जारी किए हैं। इन कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय को नहीं भेेजे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से हो रहा है। करीब 150 कॉलेजों ने आंतरिक परीक्षा के अंक ऑनलाइन नहीं भेजे हैं। अंक नहीं भेजने पर इन कॉलेजों के परिणाम रोक दिए जाएंगे। उन्हें जुर्माना भी देना होगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य और महामंत्री राजीव सिंह का कहना है कि सभी कॉलेज संचालकों को आंतरिक परीक्षा के अंक जल्द विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भेजने के लिए कहा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन से इन कॉलेजों को जुर्माने से छूट देने की मांग की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें