फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

आगरा के फतेहपुर सीकरी में अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह उत्साह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ एवं शिक्षक सुरेश शर्मा ने सरदार पटेल के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह में छात्राओं ने राजस्थानी लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। रंग-बिरंगी वेशभूषा में छात्राओं की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षक एवं सीसीए प्रभारी दुर्गेश कुमार ने किया। अंत में प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें