फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नहीं की अपनी जान की परवाह, मोहिनी ने बचाई यमुना में डूब रही चार जिंदगियां

ताजनगरी आगरा के बाह क्षेत्र में बटेश्वर के रानीघाट पर मंगलवार की शाम प्रतिमा विसर्जन करते समय चार युवक गहरे पानी में पहुंच गए। वह डूबने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने नदी में डूबते युवकों को देखा तो चीख पुकार मचाई। इस पर घाट पर पूजा सामग्री बेचने वाली युवती मोहिनी गोस्वामी बिना जान की परवाह किए नदी में कूद गई। डूब रहे चारों युवकों को सहारा देकर बाहर निकाला। यमुना नदी से बाहर निकले फिरोजाबाद के आकाश और हिमालय समेत चारों युवक मौके से भाग गए। नदी में डूबने वाले चारों युवकों की जान बचाने वाली मोहिनी गोस्वामी को मंदिर प्रबंधक अजय भदौरिया, नत्थीलाल गोस्वामी, पुजारी राकेश वाजपेयी ने पुरस्कृत कर उसका हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें