उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत तीन मतदान केंद्रों पर 26 अक्तूबर को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, खैरागढ़, सैंया और फतेहाबाद स्थित तीन बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदाताओं ने कहा कि 23 अक्टूबर को हुए मतदान के दौरान अव्यवस्थाओं के चलते घंटों इंतजार करना पड़ा था। सोमवार को रीपोलिंग के दौरान माहौल बदला नजर आया। मतदाताओं ने बताया कि इस बार शांतिपूर्ण माहौल और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कुछ ही देर में मतदान हो गया। मतदाताओं ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई।