फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में तेजी से चल रहा मेट्रो का कार्य, कैंट से कालिंदी विहार तक 80 फीसदी ट्रैक बना

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। आगरा कैंट से वाटर वर्क्स तक 80 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। दिसंबर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज और आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक अगले साल मार्च तक मेट्रो चलने लगेगी। इससे लोगों का सफर आसान हो जाएगा। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। आगरा कैंट से वाटर वर्क्स तक तेजी से ट्रैक और स्टेशन बनने का कार्य किया जा रहा है। 80 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य हो रहा है। दिसंबर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। अक्तूबर से ट्रायल होंगे। पहले कॉरिडोर की बात करें तो गुरु के ताल और सिकंदरा स्टेशन तक भी दिसंबर तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। इसका ट्रायल भी अक्तूबर में शुरू हो जाएंगे। इस तरह से अगले साल मार्च तक मेट्रो परियोजना पूरी हो जाएगी और लोग 30 किमी का सफर मेट्रो से कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें