फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में रबड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग...धमाके से फैली दहशत, तीन घंटे बाद लपटों पर पाया काबू

आगरा के थाना हरीपर्वत के सोंठ की मंडी स्थित विजय कुंज में मंगलवार रात को जूते-चप्पल की रबड़शीट बनाने की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। लपटों को देखकर फैक्टरी से 50 मीटर की दूरी पर रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। सभी घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर 8 दमकल पहुंच गईं। नजदीक ही बिल्लोचपुरा स्टेशन भी है। इस वजह से आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। धमाके भी हुए। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि जलती हुई रबड़ शीट में पानी डालने से लपटें निकल रही थीं। इस कारण रात में एक टीम लगी रही। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने की आशंका है। इसकी टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें