फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करवाचौथ की चमक से दमके बाजार, खरीदारी करने उमड़ी महिलाएं

करवाचौथ को लेकर कस्बे के बाजारों में रौनक छाई रही। त्योहार की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने साड़ी, सूट, चूड़ियां, आभूषण और शृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की। सुबह से शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही।चूड़ियों, बिंदी, कंगन और मेकअप सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही बनी रही। वहीं, हाथों में मेहंदी रचाने के लिए भी महिलाएं पहुंचीं। त्योहार के लिए परिधानों से मेल खाते आभूषण और शृंगार सामग्री की खरीदारी पर महिलाओं का खास जोर रहा। बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से कारोबारी भी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें