फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ठंड का असर...शहर में सजे गर्म कपड़ों के बाजार

आगरा में ठंड के बढ़ते असर और दिन में धूप निकलने के साथ ही शहर में गर्म कपड़ों के अस्थायी बाजार सजने लगे हैं। पालीवाल पार्क, संजय प्लेस और कॉसमॉस मॉल के आसपास फुटपाथों पर ठेल और फड़ लगाकर गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू हो गई है, जहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। पालीवाल पार्क के पास करीब 200 मीटर लंबे फुटपाथ क्षेत्र में दुकानदारों ने फड़ लगाई। जिसे नगर निगम की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। दुकानदारों के अनुसार यहां बिक रहे कपड़े गुजरात, अहमदाबाद और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से मंगाए गए हैं। इन अस्थायी बाजारों में कोट, जैकेट, स्वेटर, जींस, शॉल जैकेट और कोस्ट जैकेट जैसी कई किस्मों के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं, जो किफायती दामों पर खरीदे जा रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ग्राहकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि फुटपाथ बाजार से न सिर्फ उन्हें रोजगार मिल रहा है, बल्कि आम लोगों को भी एक ही जगह पर सस्ते और अच्छे विकल्प मिल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें