फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दूल्हा बना आम का पौधा, दुल्हन बनी आंवला

पौधरोपण को जन-आंदोलन बनाने के लिए योगी सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों से चलाए जा रहे “पौधों की बरात” अभियान की कड़ी में इस बार एक बेहद रोचक और संदेशपूर्ण आयोजन किया गया है। मंगलवार को विशेष बरात में दूल्हा आम के पौधे को बनाया गया, जबकि दुल्हन की भूमिका आंवला के पौधे ने निभाया। इस अनोखी बरात में आम, शीशम, नीम, नींबू, कचनार, अमरूद, अमलतास, महुआ और साजन जैसे औषधीय व छायादार पौधों को बाराती बनाया गया। करीब 200 बच्चे इन पौधों को अपने हाथों में लेकर शिल्पग्राम से फर्नीचर वॉक तक यात्रा करेंगे। इस दौरान पूरा मार्ग हरियाली के संदेश और उत्सव के माहौल में रंगा दिखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें