उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक को टेलीकॉम कंपनी के संचालक ने कार्य के लिए बुलाया। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर पिता और बेटे ने एक अन्य साथी के साथ मजदूर को डंडों से पीटा। किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित मूल रूप से मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के नगला कोह गांव का निवासी है। गांव निवासी रमनलाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह शुक्रवार को गांव के दो साथियों के साथ आवास विकास स्थित एक टेलीकॉम कंपनी के स्टोर पर काम करने आया था। दिनभर तीनों ने काम किया।