आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार्स वर्ग के अंतिम दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लॉरेंस यूनाइटेड ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 36 रन से हराया। लॉरेंस यूनाइटेड के सक्षम धींगरा ने 19 रन बनाए और 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मुकाबले में पॉल्स टाइटन ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 78 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। पॉल्स टाइटन के साइरस जोसफ ने 89 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। टूर्नामेंट के अंतर्गत लीजेंड्स वर्ग के मुकाबले 20 फरवरी से खेले जाएंगे।