आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध विधि पाठ्यक्रमों बीए एलएलबी, एलएलबी एवं एलएलएम सहित बीएड की सत्र 2025-26 की परीक्षाएं वार्षिक प्रणाली के आधार पर ही आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने नया आदेश जारी करते हुए इन पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर प्रणाली सत्र 2026-27 से लागू करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में कुलसचिव अजय मिश्रा ने नवंबर में ही निर्देश जारी किए गए थे कि सत्र 2025-26 से विधि संकाय में सेमेस्टर प्रणाली लागू होगी। इस संबंध में बोर्ड ऑफ स्टडी इन लॉ एवं फैकल्टी ऑफ लॉ से भी पूर्व में मंजूरी दी जा चुकी थी।