आगरा के आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में लगे शिविर में 12 मरीजों के हड्डियों की जांच हुई। इनमें जोड़ और मांसपेशियों में दर्द मिला। गठिया के चलते तीन के घुटने खराब मिले। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने हड्डी रोग से बचाव के लिए पौष्टिक आहार लेने, टहलने और वजन न बढ़ने की सलाह दी। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिल कुशवाहा और दिव्या कुशवाहा ने मरीजों की फिजियोथेरेपी कराई। तीन मरीजों को न्यूरोफिजिशियन डॉ. विनय अग्रवाल और सर्जन डॉ. सुनील शर्मा को रेफर किया। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि तीनों मरीजों के घुटने लागत मूल्य पर बदले जाएंगे। शिविर में रामनरेश यादव, अंशु जैन, ममता जैन, कविता जैन, पूर्वा जैन, आशीष जैन, ध्रुव जैन का सहयोग रहा।