आगरा के यमुनापार में सोमवार को कावड़ियों की दबंगई का एक वीडियो सामने आया। जिसमें कुछ कावड़ियों ने एक कार चालक को बेरहमी से पीटा और कार में तोड़फोड़ की। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के जलेसर रोड पर यह घटना हुई। जब एक बाइक सवार कावड़िए ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान दोनों वाहनों में मामूली टक्कर हो गई । गुस्साए कावड़ियों कार चालक को हॉकी और डंडों से पीटा।