फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मेडल-प्रमाणपत्र की खुशी, भविष्य में चमकेगी सफलता की ज्योति

आगरा। प्रमाणपत्र और मेडल पाने की खुशी क्या होती है। सूरसदन प्रेक्षागृह में बुधवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति मेधावी सम्मान समारोह में देखने मिली। मंच पर जब मेधावियों को गले में मेडल पहनाते हुए प्रमाणपत्र थमाए गए तो उनके चेहरे खिल उठे। मंगलायतन विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें 1200 से अधिक विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल दिए। विशेषज्ञों ने कृषि, कला, विज्ञान, वाणिज्य वर्ग समेत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्हें बताया कि इंटरमीडिएट के बाद तमाम कोर्स संचालित हैं, जिनमें बेहतर प्रदर्शन कर मनमाफिक पैकेज की नौकरी पा सकते हैं। यहां तक कि खुद का उद्यम भी शुरू किया जा सकता है। कार्यक्रम में ओलंपियाड विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल, विशिष्ट अतिथि एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा, डीआईओएस-द्वितीय विश्वनाथ प्रताप सिंह मौजूद रहे। संचालन अमित सूरी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें