इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सूरसदन में कार्यक्रम कर अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसमें करीब 600 लोगों ने अंगदान के लिए संकल्प लिया। धर्मगुरुओं ने भी अंगदान का महत्व बताते हुए लोगों को जागरूक किया। अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि ब्रेन डेड मरीज के हृदय, लिवर, अग्नाशय, किडनी और दांत, बाल, आंख, त्वचा, हड्डियों का भी दान कर सकते हैं। इससे मरीजों को नया जीवन मिलेगा। सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा ने कहा कि ब्रेन डेड के मरीजों के परिजन को अंगदान के लिए जागरूक करेंगे। आईएससीसीएम के अध्यक्ष डॉ. रणवीर त्यागी ने कहा कि अंगों की कमी से हर तीन मिनट में एक मरीज की मौत हो रही है। नेत्र बैंक प्रभारी डॉ. शेफाली मजूमदार ने नेत्रदान के लिए जागरूक किया। धर्मगुरु महंत योगेश पुरी, फादर वर्गीज और मौलाना उजैर आलम ने भी लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी अंगदान का महत्व बताया। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वीडियो के जरिये अंगदान को महादान बताया। कार्यक्रम में निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता, आगरा जिला सर्जंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, सीमा सिंह, डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. करन रावत, डॉ. मुकेश भारद्वाज, रेणुका डंग, वत्सला प्रभाकर, पंकज अग्रवाल, शरद चंद्रा और योगेश कंसल आदि मौजूद रहे।