आगरा में विभिन्न क्षेत्रों पर दाऊजी मिष्ठान भंडार की कई ब्रांच हैं। बृहस्पतिवार शाम को जीएसटी की टीम ने एक साथ सभी ब्रांचों पर दस्तक दी। टीम जांच में जुटी है। छापेमारी करने वाली जीएसटी की टीम में लगभग 30 अधिकारी शामिल हैं। टीम नुनिहाई, कमला नगर, भगवान टॉकीज की ब्रांचों पर जांच में जुटी है।