आगरा के बाह में यमुना के उफान से बटेश्वर में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। मंदिरों, दुकानों में पानी भर गया है। शिव मंदिर श्रंखला की पटरी से होकर सड़क पर पानी बहने लगा है। डूबी हुई सड़कों से लेकर ब्रह्मलाल महाराज के प्रवेश द्वार तक श्रद्धालु यमुना में डुबकी लगा रहे हैं। मंदिर के गेट से लेकर सड़क तक 4 से 6 फीट तक पानी भरा है।