फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व फौजी हत्याकांड में पांच संदिग्धों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, गला दबाकर की थी हत्या; गुत्थी सुलझाने में नाकाम रही पुलिस

Arun Parashar Updated Fri, 22 May 2026 11:37 PM IST

आगरा के किरावली के गांव कराहरा में पांच अगस्त, 2025 की रात घर में घुसकर की गई रिटायर्ड फाैजी बनवीर सिंह की हत्या का खुलासा नाै महीने बाद भी नहीं हो सका है। पुलिस की विवेचना में पांच संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इनका पाॅलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। गांव कराहरा निवासी बनवीर सिंह घटना वाली रात घर में अकेले थे। बच्चे शहर में रहते हैं। पत्नी दवा लेने गई थीं। पांच अगस्त की सुबह जब वह घर पहुंचीं तो पति की लाश फर्श पर पड़ी थी। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण गला दबाने से आया। फौजी का मोबाइल घर के पास प्लॉट में मिला था, लेकिन सिम गायब था। सिम के मोबाइल का स्लॉट घर में ही मिला। मामले में भाई हरेंद्र ने अज्ञात में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि केस में अलग-अलग बिंदुओं पर पड़ताल की गई। परिजन ने रंजिश में हत्या की आशंका जाहिर की। इस बिंदु पर पड़ताल जारी है। घर के पिछले हिस्से में बनी सीढ़ी पर पैरों के निशान मिले थे। इसके अलावा चोरी की भी आशंका जाहिर की गई, लेकिन घर से कोई सामान चोरी नहीं किया गया था। पुलिस ने नए सिरे से हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी ने बताया कि हत्या के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए थे। क्राइम सीन बदल गया था। अब गांव के ही पांच लोगों को संदिग्ध मानकर चिह्नित किया गया है। पुलिस इनका पाॅलीग्राफ टेस्ट कराकर सच का पता करेगी। इसकी अनुमति के लिए न्यायालय में आवेदन किया गया है। अनुमति मिलते ही पांचों संदिग्धों का पाॅलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें