फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, डीवीवीएनएल ऑफिस का किया घेराव

आगरा में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को बंद करने और किसानों पर दर्ज प्राथमिक को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर किसानों ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का घेराव किया। किसानों को परिसर में दाखिल होने से रोकने के लिए दक्षिणांचल प्रबंधन ने मुख्यालय के सभी गेट बंद कर दिए। इससे नाराज किसानों ने गेट पर ही नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे चली नारेबाजी के बाद प्रबंधन ने किसानों को पार्किंग एरिया में बैठकर सभा करने की अनुमति दे दी। अधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के अनुसार पोस्टपेड व्यवस्था को ही लागू करने की बात कही। हालांकि किसान स्मार्ट मीटर व्यवस्था को बंद करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें