आगरा के थानाहरी पर्वत पुलिस ने एटीएम में गड़बड़ी करके रुपए निकालने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कैश जमा करने वाली कंपनी में कार्य करते थे। इससे उन्हें एटीएम के बारे में जानकारी हो गई। उन्होंने गड़बड़ी करके लोगों के खाते से रकम निकलना शुरू कर दिया। एटीएम के कैश निकालने वाले स्थान से पत्ती लगाकर रुपए निकाल देते थे।