फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक साल पहले जन्मदिन पर शहीद शुभम गुप्ता का वीडियो, जम्मू में आतंकियों से लोहा लेते आगरा का लाल शहीद

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी जिला शासकीय अधिवक्ता बंसत गुप्ता के कैप्टन पुत्र शुभम गुप्ता के शहीद होने के बाद शहर में शोक की लहर छा गई। जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। शोक में दीवानी में बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं होगा। वहीं एक साल पहले शहीद शुभम गुप्ता जब अपने जन्मदिन पर घर पर थे, तो उस समय का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उनके भाई राजीव और नितिन गुप्ता शुभम को कंधे पर उठाकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में पुरानी यादों को देख आज हर किसी की आंखें नम हैं। तो वहीं देश पर प्राण न्योछावर करने वाले बेटे पर गर्व भी है। शुभम के शहीद होने की खबर मिलने के बाद आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे समेत संस्थाओं से जुड़े लोग बसंत गुप्ता के घर ढांढस बंधाने के लिए पहुंच गए। शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता जिला शासकीय अधिवक्ता है। दीवानी में जब उनके बेटे के शहीद होने की खबर आई तो शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत भारद्वाज ने बताया कि अधिवक्ता बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें