सरकारी दवाओं की रीलेबलिंग का खेल घर से संचालित किया जा रहा था। औषधि विभाग की टीम ने पिछले तीन दिन में कई स्थानों पर छापा मारा है और संदिग्ध दवाएं व इंजेक्शन पकड़े हैं। इन दवाओं की कीमत लाखों रुपये है। टीम ने सीएफ एंटरप्राइजेज एवं गौरव मेडिको खिन्नी गली में भी छापा मारा। जांच में पाया कि गौरव मेडिको के गोदाम का लाइसेंस निरस्त हो चुका है। इसके बावजूद अवैध रूप से सीएफ एंटरप्राइजेज का संचालक मोहम्मद शाहिद कुरैशी संचालित कर रहा है। गोदाम से 40 लाख रुपये की दवाएं बरामद हुईं। इनको सीज कर जांच के लिए तीन नमूने लिए गए।