फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंजीनियर की निगरानी में ढहाई गई टंकी, कार्रवाई पर उठे सवाल

आगरा। छावनी क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 नई बस्ती में लंबे समय से जर्जर हालत में खड़ी पानी की टंकी को आखिरकार शुक्रवार को ध्वस्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों की यह मांग काफी समय से चली आ रही थी। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई। तत्कालीन ब्रिगेडियर के निरीक्षण और टंकी को हटाने के आदेश के करीब एक वर्ष बाद यह कार्रवाई की गई। टंकी को गिराने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठे। मौके पर न तो पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी मौजूद था और न ही छावनी प्रशासन के लोग मौजूद रहे। केवल इंजीनियर की निगरानी में कार्रवाई हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें