फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रीकृष्ण और सुदामा चरित का प्रसंग सुन भावुक हुए लोग

आगरा। नेहरू पैलेस कलवारी में श्रीजी भागवत गोसेवा ट्रस्ट की ओर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर श्रीकृष्ण और सुदामा चरित का प्रसंग सुनया गया। सुनकर लोग भावुक हो गए। आचार्य अश्वनी कृष्ण महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भामासुर राक्षस की ओर से अपहरण की गईं सोलह हजार एक सौ कन्याओं को छुड़ाकर स्वयं उनसे विवाह किया। कथा व्यास ने कहा कि सुदामा ब्राह्मण थे परंतु दरिद्र नहीं। जीवन में गरीब होना अलग बात है। कोई धनवान भी दरिद्र हो सकता है। अंत में परिक्षित के मोक्ष का प्रसंग सुनाया। इस दौरान श्रीधाम वृंदावन से आए स्वामी राधादेव महाराज, मोहिनी शरण देव महाराज, विकास, निखिल गौतम, बलराम, हरिश्चंद्र उप्रेती, भूदेव प्रसाद गौतम, रामबरन शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, पुष्पा शर्मा, राहुल शर्मा, मनोज उप्रेती, संतोष शर्मा, नंदकिशोर, विनीत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें