फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना का राैद्र रूप...मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, मोक्षधाम में भरा पानी

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। आगरा में यमुना का राैद्र रूप देखने को मिल रहा है। तटवर्ती इलाकों के 15 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। एत्माद्दौला स्मारक के 14 कमरों में से 12 कमरों में 10 फीट तक पानी भर गया है। ताजगंज मोक्षधाम में पिछले 5 दिन से पानी भरने के कारण दाह संस्कार प्रभावित है। नदी किनारे रहने वालों को नदी से दूर रहने की हिदायत दी गई है। तटवर्ती इलाकों में प्रशासन द्वारा लगातार मुनादी की जा रही है। 47 बाढ़ चौकियां और दो कंट्रोल रूम भी बनाए गए है। जिनका नंबर 0562- 2260550 एवं 09458095419 जारी किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें