फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 20 अगस्त की काउंसलिंग के लेटर जारी, खाली सीटों पर दिसंबर तक पीएचडी प्रवेश परीक्षा

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। 20 अगस्त को होने वाली काउंसलिंग के लिए सोमवार से 30 विषयों के अभ्यर्थियों के काउंसलिंग लेटर जारी होना शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रक्रिया के अनुसार अपना काउंसलिंग लेटर प्राप्त कर सकेंगे। पीएचडी की काउंसलिंग 20, 21 और 22 अगस्त को प्रस्तावित है। इसके लिए खंदारी कैंपस में पांच केंद्र बनाए गए हैं। काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित विषयों में उपलब्ध सीटों और अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पीएचडी समन्वयक प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि जिन विषयों में सीटें पूरी तरह नहीं भर पाएंगी। इन विषयों में बची सीटों का ब्योरा जुटा कर। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय दोबारा पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट कराएगा। यह परीक्षा दिसंबर तक कराने की तैयारी है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में करीब 2900 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें लगभग 2050 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब पहले चरण में सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके बाद जिन विषयों में सीटें खाली रहेंगी, वहां नए अभ्यर्थियों को मौका देने के लिए दोबारा प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें