फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: वाटर पार्क में 8 वर्षीय बच्चे की मौत, मालिक और स्टाफ पर हुई FIR; पुलिस जांच में जुटी

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव सकतपुर के पास तेवतिया वाटर पार्क 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत के बाद भी सोमवार को खुला रहा। पुलिस जांच करने पार्क पहुंची और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। शाहगंज के अजीत नगर निवासी रोबिन रविवार को पत्नी नीलम और बेटे मनित के साथ तेवतिया वाटर पार्क आए थे। स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान उनके बेटे मनित की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना आई है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम जांच करने वाटर पार्क गई थी। मामले में अभी परिजन की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें