देश में पश्चिम बंगाल,असम और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में आज चुनाव के नतीजे आ रहे हैं,इससे पहले रुझानों में भारतीय जनता पार्टी असम और पश्चिम बंगाल में लीड कर रही है,इसको लेकर सांसद राजकुमार चहर से खास बातचीत की हमारे संवाददाता सोनवीर सिंह ने, सांसद राजकुमार कर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी राज्यों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। जैसा कि भाजपा का नारा था कि 4 तारीख को पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी चली जाएगी, इस आधार पर रुझान भी दिखाई दे रहे हैं और स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।