फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ताज महोत्सव में हुई भजन संध्या, मिश्रा बंधुओं ने बांधा समां; झूमे विदेशी पर्यटक

आगरा में प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर के मंदिर परिसर में सोमवार शाम पर्यटन विभाग और ताज महोत्सव समिति की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के भजन गायक मिश्रा बंधु प्रयागराज ने अपनी प्रस्तुति दी। सत्य प्रकाश मिश्रा और देव प्रकाश मिश्रा ने धार्मिक और देश भक्ति के गीत गाए। अटल बिहारी वाजपेयी की याद में भारत की आंखों के तारे, छोड़ हमें कहां चले गए गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह भदावर मुख्य अतिथि रहे। बटेश्वर तीर्थ भ्रमण पर आए विदेशी पर्यटकों ने भी भजन संध्या में भाग लिया। विदेशी पर्यटक भजनों को सुनकर बहुत मंत्रमुग्ध हो गए। इस मौके पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आगरा शक्ति सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी एसपी दुबे, दीपक कुमार, संतोष गहलोत, लाल सिंह चौहान ,अजय भदौरिया (प्रबंधक मंदिर बटेश्वर ), सुनील कुमार एडवोकेट और नितिन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें