आगरा के फतेहपुर सीकरी मेंभारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय कोरई में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा बनाए गए अटलजी के चित्रों की प्रदर्शनी एवं पुस्तकालय में छात्रों द्वारा बनाए गए अटल पटल का शुभारंभ मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बच्चों से कहा कि मजबूत इच्छा शक्ति के आगे कोई भी डगर मुश्किल नहीं है।