आगरा के मलपुरा में ग्वालियर रोड स्थित ओम साईं गार्डन ककुआ में बृहस्पतिवार दोपहर आगरा विकास मंच की तरफ से भगवान महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष में करीब एक दर्जन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण बांटे गए। जिसमें पांच ट्राई साइकिल, तीन व्हील चेयर, दो कैलीपर, दो लोगों के कृत्रिम पैर बनाए गए, इस दौरान मौके पर ही डॉक्टर दिनेश के द्वारा कृत्रिम पैर तैयार किए गए। कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र सिंह सविता, कृष्ण कुमार गोयल, डॉ.दिनेश सिंह, राहुल सिंह, राजेश यादव, मान सिंह, राम नरेश यादव, राजू देवदत्त, अनिकेत आदि लोग मौजूद रहे।