फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:मानदेय की मांग करते हुए आशाओं ने किया कार्य बहिष्कार

Dhirendra Singh Updated Sat, 30 May 2026 03:26 PM IST

आगरा। ऑल आशा एवं आशा संगिनी सेवा समिति के सदस्यों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आरोप है कि चार महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसके विरोध में चिकित्सकीय और जनगणना कार्य का बहिष्कार किया। इससे चिकित्सकीय सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। समिति की जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह का कहना है कि करीब 2500 आशाओं को बीते चार महीने से मानदेय नहीं मिला है। जनगणना में भी ड्यूटी लगा दी है। स्मार्टफोन भी नहीं है। मानदेय जारी किया जाए और जनगणना में ड्यूटी भी रोकी जाए। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि मांग शासन को भेज दी है। प्रदर्शन में ममता देवी, समीक्षा दीक्षित, महादेवी, शारदा वर्मा, रेखा यादव, हेमलता, रेखा राजपूत, संतोष देवी आदि मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें