फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बुजुर्गों में अल्जाइमर और अवसाद बड़ी चुनौती, जिरियाट्रिक वार्ड की जरूरत पर दिया गया जोर

आगरा के माल रोड स्थित होटल में जिरियाट्रिक समिति ऑफ इंडिया की कार्यशाला में बुजुर्गों में होने वाली बीमारियों पर व्याख्यान दिए गए। डॉक्टर ने बताया कि बुजुर्गों में अल्जाइमर, अवसाद, सांस रोग, हृदय रोग समेत कई मल्टीप्ल बीमारियों से जूझ रहे हैं। एकाकी जीवन होने के कारण कई बुजुर्ग अवसाद से भी पीड़ित हैं। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अतुल कुलश्रेष्ठ ने में बताया कि देश में जिरियाट्रिक विशेषज्ञों की भारी कमी है। इनके विषयों की जरूरत है। बुजुर्गों का इलाज वयस्क मरीजों के मुकाबले अलग होता है। उनकी परेशानियां अलग होती है ।उनकी मनोदशा और शारीरिक दशा को देखते हुए इलाज किया जाना चाहिए। इसके लिए सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में जेनेटिक वार्ड बनाने की मांग करते हुए सरकार को भी पत्र लिख रहे हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ सुनील बंसल ने बताया कि मांसपेशियों में कमजोरी के कारण बुजुर्ग चलते-फिरते गिर रहे हैं। इससे हर दूसरे बुजुर्ग चोटिल हो रहे है। खास तौर से शौचालय जाते वक्त या बाथरूम में फिसलने से यह दिक्कत ज्यादा हो रही है। ऐसे में बुजुर्गों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें