फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दामाद के साथ मिलकर अपनी हीबेटी का कर दिया कत्ल, इस वजह से हैवान बन गया पिता; पुलिस ने किया खुलासा

राजस्थान के सीमावर्ती गांव नवाब बसई में पिता, पति और देवर ने विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात के शव को बाइक से खेरागढ़ के गांव भोपुर के समीप फेंक दिया था। मृतका की बड़ी बहन ने पिता, मृतका के पति और देवर के खिलाफ थाना कोलारी, धौलपुर में केस दर्ज कराया है। गांव भोपुर के समीप शनिवार की सुबह सड़क किनारे करीब 25 वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव मिला था। जिसकी शिनाख्त उसके पिता कोमल सिंह निवासी नवाब बसई ने खेरागढ़ थाने पहुंचकर बेटी सुनीता निवासी सालेहनगर, बरबर के रूप में की थी। खेरागढ़ पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने के प्रयास में लगी थी। तभी शनिवार की रात करीब 11 बजे मृतका की बहन पूजा ने थाना कोलारी पहुंचकर अपने पिता कोमल सिंह, सुनीता के पति पवन और देवर जल सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें