उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत तीन मतदान केंद्रों पर 26 अक्तूबर को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, खैरागढ़, सैंया और फतेहाबाद स्थित तीन बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इस दौरान सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल सैंया ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर पूरे समय डटे रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने कई बार लोगों को पोलिंग बूथ के अंदर ले जाने का प्रयास किया और हंगामा कर मतदान प्रभावित करने की कोशिश की। उनके मुताबिक पुलिस-प्रशासन की सक्रियता और सख्ती के चलते ऐसा नहीं हो सका।