फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छूटे हुए 6.75 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल टैबलेट

राष्ट्रीय कृमि दिवस पर एक से 19 साल तक के 13.90 लाख बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई थी। अभी 6.75 लाख बच्चे दवा खाने से छूट गए थे। इनके लिए 14 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 5,022 स्कूल और 3,004 आंगनवाड़ी केंद्रों पर एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस टैबलेट के खाने से पेट के कीड़े मल के जरिये बाहर निकल जाते हैं। इससे खून की कमी नहीं होती और कुपोषण से भी बचाव होता है। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने अभिभावकों से अपने बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें