फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मां की माैत के बाद दादी ने की देखभाल, अजयराज ने घर पहुंचते ही पहनाया मेडल

आगरा के बाह के झरनापुरा के अजयराज के सिर से पांच साल पहले मां का साया छिन गया था। दादी रतन देवी ने उनका पालन पोषण किया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार लेकर शनिवार की सुबह अजयराज घर पहुंचे तो खाट पर बैठी दादी को अपना मेडल पहना दिया, फिर उनके पैर छुए। दादी की आंखों में गर्व के आंसू भर आए। उन्होंने अजयराज को चूमा और गोदी में भींच लिया। उन्होंने बताया कि जब अनीता का निधन हुआ था, तब अजयराज 4 साल का था। वह तीन बच्चों में मझला है। काजल बड़ी है, कुशाल छोटा है। अनीता के निधन के बाद बच्चों की वही देखभाल कर रहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें