उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा व्यापार मंडल का प्रांतीय अधिवेशन आठ सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें प्रदेशभर से करीब 2000 उद्यमी शामिल होंगे। यहां पर जीएसटी की विसंगतियां ,व्यापारियों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं, नई उद्योगों की स्थापना, नई पीढ़ी को व्यापार स्थापित करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन कार्यकारिणी का गठन होगा। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया के अधिवेशन के समापन पर श्वेत पत्र तैयार किया जाएगा। इसको केंद्र सरकार और राज्य सरकार को भेजा जाएगा।